
नई दिल्ली। वरिष्ठ अभिनेता और इस फ़िल्म के निर्देशक श्री अनुपम खेर जी और उनकी पूरी टीम टीम को इस शानदार फ़िल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। एक दिव्यांग बेटी ‘तन्वी’, जिसने कभी हार नहीं मानी, देश के तिरंगे को सलाम करने की उसकी ललक को पूरा करने वाली प्रेरणादायी फ़िल्म ने भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर सांसद श्री रविशंकर प्रसाद जी, मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी, फिल्मकार श्री शेखर कपूर जी और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी जी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने फ़िल्म का आनंद लिया।
