
नई दिल्ली। सावन मास में वैशाली सेक्टर 3 एन सीआर गाजियाबाद के प्राचीन शिव मंदिर में छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान महेश की विशेष पूजा अर्चना की,शिव मंदिर के पंडित जी ने मंत्रो उच्चारण कर सभी बच्चों से पूजा अर्चना करवाई,सभी बच्चे सेक्टर 3 के बचपन प्ले वे स्कूल के थे इस अवसर पे विवेक काबरा पूर्व स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य,मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस,भारत सरकार ,स्कूल के टीचर्स व अभिभावक गण व नित्य रूप से शंकर भगवान की पूजा अर्चना करने आने वाले भक्त गण सभी का इन नन्हे बच्चों के द्वारा की जा रही पूजा अर्चना ने मन मोह लिया,पूजा अर्चना में हर हर महादेव ,जय शिव शंकर के घोष की गूंज थी पूजा अर्चना के पश्चात सभी बच्चों को प्रसाद व विवेक काबरा जी द्वारा सभी को चॉकलेट आदि दिया गया सभी ने हिमांशी त्यागी संचालिका व टीचर्स की बचपन प्ले वे स्कूल सेक्टर 3 द्वारा बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाने की भूरी भूरी प्रशंसा की व नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शंकर भगवान की गई पूजा अर्चना ने न केवल सब के मन को मोह लिया और सभी के मन में प्रसन्नता व आनंद से भर गई
