एशिया कप में अगर पाकिस्तान से हार जाते तो क्या होता ?

asiakhabar.com | September 19, 2025 | 5:36 pm IST

नई दिल्ली। एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया l और भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी जीत को पहलगाम पीड़ितों और सशस्त्र बलों को समर्पित कर दिया l देशवासियों ने भी पटाखे फोड़ कर दिवाली मनाई और अपनी खुशी जाहिर की l जो की मैच से पहले इस मैच का विरोध कर रहे थे l सवाल यह है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम हार जाती फिर क्या होता ? खेल में हार या जीत का होना आम बात है l और जरूरी नहीं की आप हर मैच में विजयी हो l क्या यही देशवासी जो जीत पर खुशी मना रहे थे देश में अराजकता ,हिंसा ,तोड़फोड़ और प्रदर्शन नहीं करते ? क्या सरकार विपक्षी दलों और नेताओं के निशाने पर नहीं आ जाती ? भारत सरकार द्वारा यह कहना कि भारत बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगा , लेकिन दुपक्षीय सीरीज संभव नहीं होगी l आतंकवाद के विरुद्ध कमजोरी और भारत सरकार की कमजोरी को दर्शाता है l देशवासियों को किसी भी कीमत पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हॉकी हो या क्रिकेट या अन्य कोई भी खेल हो , खेलना पसंद नहीं है l केंद्र की भाजपा सरकार य़ह समझ ले कि जब तक सीजफायर लागू है तब तक देशवासी पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का खेल खेलना नहीं चाहते l इसके लिए चाहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खेलों को कोई भी कीमत चुकानी पड़े l देशवासी उसके लिए तैयार हैं l दूसरी ओर हमारे देश के कुछ मीडिया चैनलों और अखबारों ने इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर 2 तक कहा l भारतीय खिलाड़ियों के खेल की s400 और ब्रह्मोस से तुलना कर दिया l ऐसे मीडिया कर्मियों पर दया और तरस आता है l और वह भविष्य के लिए यह सोचे कि अगर भारत की टीम हार जाती तो क्या वे उसकी तुलना पाक के ड्रोन से करते ?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *