नागरी लिपि परिषद की मॉरिशस इकाई ने हिंदी महोत्सव पर आयोजित किया बाल काव्य पाठ

asiakhabar.com | September 19, 2025 | 5:38 pm IST

नई दिल्ली/ पोर्टलुई , नागरी लिपि परिषद की मॉरिशस इकाई ने सृजन मॉरिशस अंतरराष्ट्रीय ई पत्रिका और बुलंदी मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी महोत्सव के अवसर पर एक आभासी बाल काव्य पाठ गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया।इसकी अध्यक्षता नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के महामंत्री और न्यूयॉर्क अमेरिका से प्रकाशित वैश्विक हिंदी पत्रिका सौरभ के प्रधान संपादक डॉ हरिसिंह पाल ने की। इसमें मिजोरम विश्वविद्यालय आइजॉल के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार शर्मा, मॉरिशस में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद पीठ के आचार्य डॉ राजशेखर , सृजन संसार के संस्थापक डॉ शैलेश शुक्ल टेनी, पुदुचेरी की प्राध्यापक डॉ हेमा जोशी ,सुरीति रघुनंदन और बुलंदी साहित्यिक समिति के संस्थापक डॉ विवेक चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सुपरिचित साहित्यकार और पूर्व प्राचार्या डॉ शारदा प्रसाद के कुशल संचालन में अहाना शिवनंदन,स्मेरा नन्कू, रश्मिका झग्रू,मिश्का वुजागीर, समृद्धि रोमा काशीनाथ,तेजल हेमराज, दिव्या बिहारी और आन्या ऋद्धि ने हिंदी में अपनी अपनी कविताएं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ हरिसिंह पाल ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए परिषद की इकाई के संयोजक डॉ सोमदत्त काशीनाथ के सत्प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की। मॉरिशस के नन्हे मुन्ने बच्चों के सुंदर काव्य पाठ के लिए आशीर्वाद दिया। मॉरिशस की हिंदी शिक्षिका कमला वेदी,मनोमप्रिया शिव और रेणु चमन की उपस्थिति सराहनीय रही।इस संगोष्ठी में मॉरिशस और भारत के अनेक नागरी हिंदी प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ सोमदत्त काशीनाथ ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *