
हावड़ा। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हावड़ा की सुप्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन ने कुल तीन चरणों में 151 महिलाओं एवं पुरुषों को मुंह मीठा करवा कर वस्त्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि पहले प्रथम चरण में राठी जी परिवार के सौजन्य से 3 सितंबर बुधवार को 36 पुरुषों को रेडिमेड पैंट और शर्ट दिया गया था।
उस कार्यक्रम में राठी जी परिवार की तरफ से जगमोहन राठी, मनमोहन राठी, शशि मोहन राठी तथा संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त उपस्थित थे।
शनिवार, 20 सितंबर 2025 को शाम 7 बजे संस्था के वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दूसरे चरण में 40 पुरुष एवं महिलाओं को शर्ट और साड़ी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से पंकज प्रसाद गुप्ता, कावेरी घोष, दीपक कुमार साहा, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, संजना गुप्ता, ऋषि राज तथा मास्टर देवांश ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
तीसरे और अंतिम चरण में, रविवार 21 सितंबर को शाम 7:00 बजे से 75 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया। अर्थात् इस बार दुर्गा पूजा के उपलक्ष में कुल 151 लोगों को वस्त्र प्रदान किए गए।
संस्था द्वारा आयोजित प्रत्येक महीने के इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है अतः इन सभी स्वयंसेवकों को भी वस्त्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन स्वयंसेवकों में विशेष रूप से उल्लेखनीय है, मीना पटवा, रेखा सिंह, सुमोना दास, रमा चक्रवर्ती तथा असीमा मंडल।
तीन चरणों में संपन्न इस कार्यक्रम में रविवार को वैद परिवार के सहयोग से महिलाओं को 40 पैकेट सैनिटरी पैड भी दिया गया।
अंतिम चरण के कार्यक्रम में पंकज प्रसाद गुप्ता, कावेरी घोष, झरना बनर्जी, संतोष तिवारी, भृगुनाथ पाठक, गौतम बाग, पल्लव मंडल, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, तुहिना गुप्ता, लता गुप्ता, संजना गुप्ता, अंकित कुमार, ऋषि राज तथा मास्टर देवांश ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया एवं कार्यक्रम की समस्त फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया।
