मारीशस और भारत के बच्चों ने गाए हिंदी महिमा के गीत

asiakhabar.com | September 30, 2025 | 5:36 pm IST

पोर्टलुई, मारीशस नागरी लिपि परिषद की मारीशस इकाई, सृजन मॉरिशस- ई पत्रिका और बुलंदी मारीशस, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड एवं महिला साहित्य मंच रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘ बाल काव्य पाठ तथा नागरी -हिंदी विमर्श का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता नागरी लिपि परिषद के महामंत्री और न्यूयॉर्क अमेरिका से प्रकाशित वैश्विक हिंदी पत्रिका सौरभ के प्रधान संपादक डॉ हरिसिंह पाल ने की। पूर्व प्राचार्या डॉ शारदा प्रसाद के कुशल संचालन में मारीशस के 8 और भारत के 21 छात्र – छात्राओं ने हिंदी की महत्ता पर केंद्रित सरस काव्य पाठ प्रस्तुत कर देश- विदेश के विद्वानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चेन्नई तमिलनाडु की हिंदी शिक्षिका श्रीमती आर श्रीदेवी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
इस काव्य गोष्ठी में मारीशस की हिंदी शिक्षिका आशा जादू और मंजुला शर्मा एवं झारखंड के डॉ अशोक अभिषेक, डॉ शैलेश शुक्ल टेनी, डॉ रजनी गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार सिंह, महेंद्र सिंह,अमरकांत झा, डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ पीयूष रंजन ने विषय पर अपने विचार रखे और प्रतिभागी बच्चों को उनके सुंदर काव्य पाठ के आशीर्वाद दिया।संगोष्ठी में भारत सरकार के पूर्व उपनिदेशक डॉ भगवती प्रसाद निदारिया, पुणे के शोधार्थी जयवीर सिंह, सुनील कुमार सिंह, डॉ सीमा शर्मा, डॉ शंभूनाथ मिश्रा, पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित अनेक नागरी हिंदी प्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *