सागर से गहरे गीत रचने में माहिर साहिल सुल्तानपुरी

asiakhabar.com | October 3, 2025 | 5:04 pm IST

तारकेश कुमार ओझा
खड़गपुर :जैसी फिल्मों के गीत लिखने वाले साहिल सुल्तानपुरी को फिल्म कमांडो 3 के एक गीत। “अंखियां मिलावांगा” ने उन्हे सफलता की नई बुलंदियों तक पहुँचा दिया। हालांकि 2006 मे प्रदर्शित हुई फिल्म का साहिल द्वारा लिखित “कुडियों का है जमाना” का शीर्षक गीत काफी धूम मचा चुका है।
फिल्मी सफर के शुरुआती दौर की बात करें तो साहिल सुल्तानपुरी का कैरियर 1999 में रिलीज हुए टी-सीरीज द्वारा निर्मित “विश्व कप क्रिकेट के लिए “जीतेंगे हम हिंदुस्तानी” एल्बम से शुरू हुआ। जिसके गीत साहिल सुल्तानपुरी ने लिखे थे। उसके बाद तो साहिल ने कई सफल हिंदी फिल्मों और अलबमों के लिए गीत लिख कर नए आयाम हासिल किये हैं।
साहिल ने मुलाकात के दौरान बताया कि मशहूर गायिका आशा भोसले की पौत्री जानाई भोसले के गायन के सफर की शुरूआत उनके लिखे गीत
“धक्कुमाकुम धक्कुमाकुम सारे चलो धक्कुमाकुम,
मिलके हम बादलों की खींचें दुम”
वाले गीत से हुई। जिसे फिल्म “माई_लव यौर मदर मे फिल्माया गया था । गौरतलब बात ये भी है कि इसी फिल्म मे आशा भोसले जी गाने के अलावा बतौर लीड कैरेक्टर का किरदार भी निभाया था । कहा जाए तो अपने अभिनय की शुरुआत की थी। साहिल इसे अपने नाम पे दर्ज किसी रेकॉर्ड से कम नही मानते हैं।
साहिल ने “कहानी चंद्रकांता की” “अम्मा जी की गली” “धरतीपुत्र नंदिनी जैसे सफल हिंदी सीरियल्स के शीर्षक गीत भी लिखे हैं।
साहिल सुल्तानपुरी का जन्म 1 जनवरी को सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
साहिल सुल्तानपुरी की यात्रा एक छोटे से गांव से लेकर बॉलीवुड में एक प्रतिष्ठित गीतकार बनने तक एक लंबी एंव प्रेरणादायक कहानी है।
साहिल सुल्तानपुरी को संगीत के क्षेत्र मे आने की प्रेरणा अपने पिता से प्राप्त हुई। उनके पिता एक पखावाज वादक थे। जो सूफी संगीत परंपरा में सक्रिय थे।
साहिल सुल्तानपुरी ने कई दिग्गज संगीतकारों के लिए गीत लिखे हैं .. जैसे इस्माइल दरबार, स्नेहा खानवलकर,प्रसाद शाष्टे और मन्नान शाह इत्यादि ।साहिल के लिखे गीतों को आशा भोसले, कुमार सानू, हरिहरन, उदित नारायण अलका याज्ञनिक अरिजीत सिंह जैसे दिग्गज गायकों की आवाज मे सुना जा सकता है।
फिल्मों के लिए हिंदी गीत लिखकर साहिल वस्तुतः अपने ही शहर के मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *