सिंगापुर के अस्पताल में एक व्यक्ति का उत्पीड़न करने के आरोप में नर्स को जेल

asiakhabar.com | October 25, 2025 | 5:53 pm IST
View Details

सिंगापुर। सिंगापुर के एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाले भारतीय नागरिक को एक व्यक्ति के उत्पीड़न का आरोप स्वीकार करने के बाद एक वर्ष और दो महीने की जेल और दो कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई गई है।
‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के अनुसार एलिप शिवा नागू (34) ने जून में रेफल्स अस्पताल में एक पुरुष आगंतुक का उत्पीड़न किया था। खबर में कहा गया है कि नागू ने दावा किया था कि वह पीड़ित व्यक्ति को “कीटाणु मुक्त” करना चाहता था।
इस अपराध के तुरंत बाद नागू को अस्पताल से निलंबित कर दिया गया था।
पीड़ित की उम्र समेत सभी विवरण अदालती दस्तावेजों से हटा दिए गए।
उप लोक अभियोजक यूजीन फुआ ने बताया कि पीड़ित 18 जून को अपने दादा से मिलने नॉर्थ ब्रिज रोड स्थित अस्पताल गया था, जो वहां भर्ती थे।
उन्होंने कहा कि शाम लगभग 7:30 बजे पीड़ित रोगी के शौचालय में घुसा, इस दौरान एलिप ने शौचालय के अंदर झांका।
फुआ ने बताया कि पीड़ित को ‘कीटाणुरहित’ करने के बहाने एलिप ने उसके हाथ पर साबुन लगाया और उससे छेड़छाड़ की।
मामला 21 जून को दर्ज किया गया था।
एलिप को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने शुक्रवार को एलिप को एक साल और दो महीने की जेल और दो कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *