चित्र कला संगम “नई दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

asiakhabar.com | January 10, 2026 | 4:08 pm IST

नई दिल्ली:चित्र कला संगम “नई दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या में आगरा के वरिष्ठ कवि अनिल कुमार शर्मा की पुस्तक “पाने खोने के बीच कहीं “पर डा० हरिसिंह पाल द्वारा संपादित समीक्षात्मक पुस्तक काव्य कसौटी ( एक आलोचनात्मक परिदृश्य)का विमोचन विख्यात कवि सुरेन्द्र शर्मा एवं संस्था के गणमान्य सदस्यों ने किया । इस अवसर पर संस्था की तरफ से कवि सुरेन्द्र शर्मा ने अनिल शर्मा को “चित्र कला संगम सम्मान “ से सम्मानित किया ।संस्था द्वारा आयोजित काव्य संध्या में अनिल शर्मा ने चिड़िया को लिखा एक पत्र कविता सुनाई ।
अनिल शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा रचित पुस्तकों में से तीन पुस्तकों के ऊपर समीक्षात्मक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।
पुस्तक “कहीं कुछ कम है “ के ऊपर समीक्षात्मक पुस्तक “ अनिल कुमार शर्मा “ हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर का सम्पादन हितेश कुमार सिंह सम्पादक “प्रयाग पथ” द्वारा किया गया है
“समय का संविधान “ पुस्तक पर “प्रेम और विरह “ (अनुभव एवं परम्परा ) के नाम से विख्यात लेखक सुशील कश्यप ने समीक्षा पुस्तक का लेखन किया है
इस वर्ष 2026 के पुस्तक मेले में उनकी पुस्तक “ देर सवेर ही सही “के ऊपर भी समीक्षात्मक पुस्तक प्रकाशित होकर आ रही है जिसका सम्पादन डा० हाशिम बेग मिर्झा ने किया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *