
मुंबई। टेलीविजन के मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशाल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया।
दरअसल, काफी समय से चर्चा चल रही थी कि दिव्यांका शादी के 10 साल बाद जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। कपल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए इस खबर पर मुहर लगा दी।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें दोनों एक दूसरे के साथ खोए नजर आ रहे हैं। कपल ने एक दूसरे से मैच करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जो उनके बीच की खुशी को बयां कर रहा है।
पोस्ट शेयर करने के बाद दिव्यांका के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री अदिती भाटिया, अनिता हसंनदानी, कृष्णा अभिषेक समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर बधाई हो लिखा।
