
वेलिंग्टन। तेहरान के इजरायली तेल रिफाइनरी पर हमला करने के एक दिन बाद और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कतर के साथ साझा किए गए ईरानी अपतटीय गैस क्षेत्र पर इजरायल को और हमले न करने की चेतावनी देने के बाद इजरायल और ईरान ने शुक्रवार को एक-दूसरे पर फिर से हमले किए। मध्य पूर्व में उपजे इस खतरनाक हालातों में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मंत्रालय ने कहा, हम नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे मध्य पूर्व में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और सैन्य हमलों और सशस्त्र संघर्ष से उत्पन्न मौजूदा खतरे के कारण कतर या संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा न करें। न्यूजीलैंड ने जिन एयरपोर्ट पर जाने से बचने की सलाह दी है, इसमें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अबू धाबी में जायेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे या दोहा में हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्टॉपओवर भी शामिल हैं। एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ऑस्ट्रेलिया और अन्य स्टॉपेज के से होकर न्यूजीलैंड के लिए उड़ानें संचालित करना जारी रखे हुए हैं। कतर एयरवेज ऑस्ट्रेलिया सहित कई गंतव्यों के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रही है। फ्लाइट से जुड़ी लेटेस्ट जानकरी संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, यात्री कृपया सेफ ट्रैवल डॉट गोव्ट डॉट एनजेड पर अपना पंजीकरण करें और जरूरी अपडेट व सलाह के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें। अगर आपको तुरंत कांसुलर सहायता की जरूरत है, तो 0800 30 10 30 या +64 99 20 20 20 पर कॉल करें।
