SEWA संस्था द्वारा फ्री मेडिकल एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

asiakhabar.com | January 28, 2026 | 4:11 pm IST

योगेश कौशिक
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा ज्योति नगर ईस्ट स्थित ज्योति नर्सिंग होम मे 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर SEWA संस्था द्वारा फ्री मेडिकल एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ श्री श्याम बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से स्वामी राजेश्वरानंद महाराज, विधायक जितेंद्र महाजन, IRS, एनसीएल चीफ विजिलेंस अधिकारी अमित कुमार शर्मा, डॉक्टर ग्लैड बिन त्यागी, पार्षद मुकेश बंसल, पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, पार्षद रितेश सूजी, पार्षद शिवानी पांचाल, पार्षद रीना मुकेश महेश्वरी, पूर्व उप महापौर दिव्य जायसवाल, ज्योति नर्सिंग होम निदेशक तरुण चौधरी, अरुण चौधरी, पूर्व पार्षद श्रीमती कुसुम तोमर, जोशीला टाइम्स प्रधान संपादक सुरेश चंद्र कौशिक, भाजपा नेता धरमवीर नागर, समाजसेवी डॉक्टर बसंत गोयल, रीता चौधरी, जितेंद्र चौधरी, ललित गोस्वामी, निशांत त्यागी, इंजीनियर सौरभ जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी रक्तदानियों एवं अतिथियों का पुष्पहार, प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। फ्री मेडिकल एवं विशाल रक्तदान शिविर में मैक्स हॉस्पिटल, भारत विकास परिषद, सर्वोदय डायग्नोस्टिक, ज्योति नर्सिंग होम टीम द्वारा सुविधाजनक सेवाएं दी गई। रक्तदान शिविर में 369 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया वहीं स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवा में 1172 लोगों ने पहुंचकर सेवाओं का लाभ लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अतुल मुद्गल ने बड़े ही मधुर भाव से किया। सफल कार्यक्रम में संस्थापक जे. के गोयल, अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा, महासचिव पुनीत गुप्ता, सेवादार रोहित मल्होत्रा, सतवीर शर्मा, प्रवेश गुप्ता, रवि अग्रवाल, रजनीश पांचाल, विकास वर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, रविकांत गर्ग, उमेश कंसल, योगेश अवस्थी, सुधीर अग्रवाल, विपिन वर्मा, दीपांशी गोयल, लक्ष्य गोयल, चिराग शर्मा, कार्तिक वर्मा सहित सभी सेवादारों, सामाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *