नील नितिन मुकेश ने बेटी नुरवी के 7वें जन्मदिन पर लिखा दिल छूने वाला संदेश

asiakhabar.com | September 20, 2025 | 5:59 pm IST

मुंबई। अभिनेता नील नितिन मुकेश अपनी लाडली बेटी नुरवी का शनिवार 7वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।
नील ने इंस्टाग्राम पर नुरवी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी। इस दुनिया में मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं मेरी प्यारी बेटी नुरवी। मेरी जान, आपको 7वां जन्मदिन मुबारक हो। आगे आने वाला समय तुम्हारे लिए सबसे बेहतरीन हो। भगवान तुम्हें ढेर सारी खुशियां दे।”
पोस्ट की गई कुछ तस्वीरों में नुरवी अपने पिता नील के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में नुरवी पीछे की ओर देखते हुए पोज दे रही है। वहीं, दूसरी में वह नील की पासपोर्ट साइज तस्वीर लिए हुए हैं, तीसरी में नील और नुरवी गाड़ी में बैठे सो रहे हैं। बाकी तस्वीरें भी नुरवी के बचपन की हैं।
बता दें कि रुक्मणि और नील फरवरी 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। वहीं, 20 सितंबर 2018 को कैंडी हॉस्पिटल में रुक्मणि ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं, इससे पहले अभिनेता ने यह घोषणा की थी कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
दोनों ने बेटी का नाम नुरवी रखा था क्योंकि नुरवी नाम में नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मणी के नामों के अक्षर हैं। इस नाम का मतलब सुगन्धित फूल होता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म एक चतुर नार है, जिसे उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया और कहानी हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी है। यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *