| About Us | Photo Gallery | Contact Us |

बड़ी खबरें

मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए 2  एनएफओ : मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने इलेक्ट्रिक और ऑटोनॉमस व्हीकल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम पर दो नए फंड ऑफर (एनएफओ) लॉन्च किए। यह भारत में लॉन्च होने वाला अपने तरह के पहले एनएफओ हैं

View Details

मुंबई: भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहे फंड हाउस में शामिल मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने अपने दो नए फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। इनमें पहला एनएफओ में मिरे एसेट ग्लोबल इलेक्ट्रिक एंड ऑटोनॉमस व्हीकल्स ईटीएफ फंड ऑफ फंड है। (यह एक ओपेन एंडेड फंड ऑफ फंड स्कीम है। यह स्कीम उन विदेशी इक्विटी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश करती है जो इलेक्ट्रिक और आटोनॉमस यानी स्वायत्त वाहनों और उनसे संबंधित प्रौद्योगिकी, घटकों और सामग्रियों के विकास में शामिल कंपनियों पर आधारित हैं)। जबकि दूसरा एनएफओ मिरे एसेट ग्लोबल एक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड टेक्नोलॉजी ईटीएफ फंड ऑफ फंड है। (यह एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड स्कीम है, जो ग्लोबल एक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड टेक्नोलॉजी ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करती है) ये दोनों फंड भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग में लॉन्च होने वाले अपने तरह के पहले फंड हैं, जो भविष्य की तकनीक में शामिल कंपनियों पर आधारित हैं।मिरे एसेट ग्लोबल इलेक्ट्रिक एंड ऑटोनॉमस व्हीकल्स ईटीएफ फंड ऑफ फंड (ईवी एफओएफ) विदेशी ईटीएफ में निवेश करेगा, जो अलग अलग देशों में इलेक्ट्रिक और ऑटोनॉमस व्हीकल्स और संबंधित तकनीक, घटकों और सामग्रियों के विकास पर आधारित हैं।जबकि मिरे एसेट ग्लोबल एक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड टेक्नोलॉजी ईटीएफ फंड ऑफ फंड (एआई एफओएफ) ग्लोबल एक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड टेक्नोलॉजी ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करेगा।ग्लोबल एक्स एक प्रमुख ETF प्रदाता है, जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। यह वर्तमान में थीमैटिक यानी विषयगत ETF में 40 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम (AUM) का प्रबंधन करता है। ग्लोबल एक्स ईटीएफ मिरे एसेट फाइनेंशियल ग्रुप का सदस्य है। (स्रोत: GlobalX, 30 जून, 2022 तक) 16 अगस्त से 30 अगस्त तक खुले रहेंगेदोनों एनएफओ सब्सक्रिप्शन यानी निवेश के लिए 16 अगस्त, 2022 को खुलेंगे और 30 अगस्त, 2022 को बंद होंगे। दोनों फंड का प्रबंधन मिरे एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के हेड-ईटीएफ प्रोडक्ट्स, श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा।कम से कम कितना निवेशइन फंड में कम से कम 5,000 रुपये का प्रारंभिक निवेश करना जरूरी होगा और उसके बाद 1 रुपये का गुणक में निवेश किया जा सकता है। फंड की प्रमुख खासियत· विभिन्न देशों और इकोसिस्टम में इलेक्ट्रिक और ऑटोनॉमस वाहनों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड टेक्नोलॉजी वाली कंपनियों में निवेश के साथ इन फंड में डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का लाभ मिलेगा।· Indxx आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डाटा  सूचकांक  (AIQ इंडेक्स) (AI FoF के लिए बेंचमार्क  सूचकांक ) पोर्टफोलियो में 83 कंपनियां हैं, जो 20 उद्योगों में फैली हुई हैं। उनका कुल बाजार पूंजीकरण 13.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (13.2 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर) है।· एआईक्यू सूचकांक ने पिछले 7 सालों में (31 जुलाई 2022 तक) 20.4 फीसदी रिटर्न दिया है। **· इन फंड के जरिए निवेशकों के लिए वैश्विक बाजारों में निवेश करने का एक अनूठा अवसर माना जा सकता है।.*स्रोत: 29 जुलाई, 2022 तक ब्लूमबर्ग डाटा; एफबीआईएल की विनिमय दर का उपयोग इंडेक्स वैल्यू को यूएस डॉलर से भारतीय रुपये में बदलने के लिए किया गया है। अगर भारतीय रुपये में उस मुद्रा के मुकाबले मजबूत होता है, जिसमें निवेश किया जाता है तो विदेशी संपत्ति के मूल्य में गिरावट आती है। जिसके परिणामस्वरूप ऐसी विदेशी संपत्ति में निवेश करने वाले फंड पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। पिछला प्रदर्शन भविष्य में बना रह भी सकता है और नहीं भी। इंडेक्स रिटर्न टोटल रिटर्न वेरिएंट में है। ऊपर दिखाया गया डाटा सूचकांक से संबंधित है और सूचकांक की किसी भी योजना के प्रदर्शन को नहीं दिखाता है।** AIQ सूचकांक का मतलब Indxx आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डाटा सूचकांक है। स्थापना के बाद से एआईक्यू सूचकांक का रिटर्न: 18.5% (आधार तिथि: 31 जनवरी 2014); 1 साल का रिटर्न: -20.7% है।वैश्विक थीम में निवेश का मौकाएनएफओ की घोषणा करते हुए मिरे एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री स्वरूप मोहंती ने कहा कि मिरे एसेट भारतीय निवेशकों के लिए वैश्विक निवेश उत्पादों को पेश करने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत में ये थीम विकास के प्रारंभिक चरण में हैं, लेकिन विश्व स्तर पर ये फोकस में हैं। हमारा मानना है कि इन फंडों के जरिए निवेशकों को वैश्विक थीम में निवेश का मौका मिलेगा। “उन्होंने कहा कि हम भारतीय निवेशकों को इस तरह के अनूठे वैश्विक पेशकश में निवेश का मौका देना चाहते हैं. हम ऐसी स्कीम सही समय पर लाना चाहते हैं, ताकि बड़े पैमाने पर निवेशकों के सही निवेश चक्र में पैसा लगाने का मौका मिले और साथ ही उनके निवेश को व्यापक और प्रासंगिक बनाया जा सके।"निवेश के लिए बेहतर समयमिरे एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के हेड-ईटीएफ प्रोडक्ट्स श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि नए फंड ऑफर ऐसे समय में आए हैं, जब वैल्यूएशन निवेशकों के लिए आकर्षक लग रहा है। वहीं अधिकांश देशों का इन तकनीक का उपयोग करने की दिशा में पर्याप्त झुकाव दिख रहा है। मिरे एसेट ग्लोबल इलेक्ट्रिक एंड ऑटोनॉमस व्हीकल्स ईटीएफ फंड ऑफ फंड और मिरे एसेट ग्लोबल एक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड टेक्नोलॉजी ईटीएफ फंड ऑफ फंड निवेशकों के लिए रेगुलर प्लान और डायरेक्ट प्लान दोनों में उपलब्ध होगा। एनएफओ के बाद, न्यूनतम अतिरिक्त खरीद राशि 1000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है।आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 16, 2022 | 5:48 pm IST

भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ 2023-24 में करेगी टेस्ट मैचों की मेजबानी

View Details

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पहली बार वूमेन्स फ्यूचर टूरकार्यक्रम (एफ़टीपी) की घोषणा की। जिसके तहत अगले तीन वर्षों में खेल के तीनों प्रारूप में 10 टीमों के द्विपक्षीयअंतरराष्ट्रीय दौरे निर्धारित किये गए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, सदस्यों के ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 16, 2022 | 5:47 pm IST

न्यूजीलैंड ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ की टीमें भारत दौरे पर आयेंगी

View Details

नई दिल्ली। भारत ‘ए’ टीम आठ महीने में अपना पहला प्रतिस्पर्धा मुकाबला न्यूजीलैंड ‘ए’टीम के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में खेलेगी जबकि ऑस्ट्रेलिया की ‘ए’ टीम नवंबर में भारत दौरे पर आयेगी।‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ‘ए’ कार्यक्रम ‘वीवीएस लक्ष्मण और उनके एनसीए सहयोगीस्टाफ समूह साईराज ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 16, 2022 | 5:47 pm IST

पश्चिम बंगाल में महिला उद्यमियों के सपनों को साकार करने में मदद कर रहा फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस.

View Details

संवाददाता : रानीगंज, पश्चिम बंगाल, 16 अगस्त 2022ः भारत में वित्तीय समावेशी एजेंडा को सफलतापूर्वक बढ़ावा देने के लिए माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री अपनी अहम भूमिका निभा रही है। ये समाज के पिछड़े तबके की बहुत सी इच्छुक महिलाओं को किसी बाधा के बिना फाइनेंस मुहैया करा ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 16, 2022 | 5:46 pm IST

भाव-भक्ति में लीन उत्तरभारत के ये प्रसिद्ध मंदिर

View Details

भारत उन कई देशों में से एक है जहां पूजा-पाठ की अपनी एक अलग ही महत्वेता है। हिमालय की चोटी से ले करसाउथ के कन्याोकुमारी तक मंदिर ही मंदिर बसे हुए हैं। जहां भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं को दूर दूर से खींचे लिएआते हैं। जिसके ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 9, 2022 | 5:45 pm IST

दवा के बिना इलाज की विधि फिजियोथैरेपी

View Details

प्राचीनकाल से दवाओं के बिना ही शरीर के रोगों की चिकित्सा का प्रचलन है। राजा-महाराजाओं के यहां युध्द केबाद आयी शिथिलता, चोटों व शरीर के अन्य रोगों को ठीक करने हेतु वैद्य व अन्य चिकित्सक रहते थे जो हड्डीबैठाने व अंगों को पुनः कार्य करने ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 9, 2022 | 5:45 pm IST

टीनएजर मां-बाप से छिपाते हैं कुछ ऐसी बातें

View Details

इस मॉडर्न जमाने में ज्यादातर मां-बाप वर्किंग हैं। व्यस्त रहने के कारण वह बच्चों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देपाते। अगर आप पैरेंटस की बजाए दोस्त की तरह अपने बच्चे से अटैच हैं तो वह अपने मन की सारी बातें आपकोबताता है लेकिन कई बार ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 9, 2022 | 5:44 pm IST

सारे जहां से अच्छा तिरंगा हमारा…..

View Details

-डॉ. श्रीगोपाल नारसन- भारत की शान तिरंगा हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है। इस तिरंगे के लिए हम भारतीय हंसते हंसते अपने प्राणोंका बलिदान दे देते है। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर इस बार के स्वाधीनता पर्व को तिरंगे के प्रतिसमर्पित किया ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 9, 2022 | 5:44 pm IST

कर्ज के सहारे अडानी समूह का विस्तार

View Details

-सनत कुमार जैन-कर्ज लेकर घी पी रहे हैं कारपोरेटईडी की नजर कारपोरेट पर क्यों नहींपिछले वर्ष की तुलना में भारत का आयात-निर्यात घाटा 3 गुना बढ गया है। विदेशी मुद्रा का भंडार कम होता जारहा है। भारत की 286 कंपनियों पर बैंकों का भारी कर्ज ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 9, 2022 | 5:43 pm IST

बिहार में तलाक

View Details

-सिद्धार्थ शंकर-बिहार की राजनीति के सियासी तारे एक बार फिर से नए समीकरण गढ़ रहे हैं। खबर है कि यहां बड़ा राजनीतिकउलटफेर हो सकता है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद से पार्टी भाजपा पर हमलावरहै। आने वाले दिनों में ...आगे पढ़ें asiakhabar.com | August 9, 2022 | 5:43 pm IST