आर्या पब्लीकेशन की सह समीक्षक, “वंदना घनश्याला” हिन्दी दिवस पर ”मानद उपाधि” और “कीर्ति सम्मान” से सम्मानित

asiakhabar.com | September 19, 2025 | 5:37 pm IST

नई दिल्ली।हिंदी दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के रैडिसन ब्लू मैपल गोल्डन, पास्चात्य (पच्छिम )विहार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आर्या पब्लिकेशन की सुप्रसिद्ध साहित्यकारा वंदना घनश्याला को मानद उपाधि और कीर्ति सम्मान से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय डॉ. पंकज साहिल ने की। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व, उसके विकास और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
दिल्ली के विभिन्न कोनों से पधारे अनेक साहित्यकारों और रचनाकारों ने इस समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
सम्मान वितरण के इस अवसर पर दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर किरण सेठी, लेडी सिंघम तथा हिंदी अकादमी के प्रधान आदरणीय भट्ट जी ने सभी प्रतिभागियों को अपने करकमलों से सम्मानित किया।
डॉ. राम अवतार जी
वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, भारत सरकार
डॉ. वकील कुरेशी
अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा
डॉ. जय प्रकाश जी
पूर्व महापौर, (दिल्ली सरकार
ने )इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और सभी को बधाई दी l
कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से उनकी प्रतिक्रियाएँ भी जानीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *