गुरुग्राम: मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर कांस्टेबल ने की आत्महत्या

asiakhabar.com | September 23, 2025 | 5:38 pm IST
View Details

गुरुग्राम। हरियाणा में कैबिनेट मंत्री एवं बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह की यहां सिविल लाइन स्थित कोठी पर एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। वह यहां गार्ड रूम में तैनात था। मंगलवार की सुबह साथी पुलिस कर्मचारी ने उसे बेहोशी की हालत में देखा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। गार्ड की मौत के कारणों का अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिला के भूरावास गांव का रहने वाला कांस्टेबल जगबीर सिंह (49) यहां कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के गार्ड रूम में तैनात था। कांस्टेबल जगबीर सिंह की राव नरबीर सिंह के निवास के गेट पर ड्यूटी थी। सोमवार की देर रात जगबीर सिंह का सहकर्मी गार्ड रूप में पहुंचा तो देखा कि जगबीर ङ्क्षसह की हालत कुछ खराब लग रही थी। उसने यह सूचना तुरंत ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और जगबीर सिंह को अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी।
पुलिस की प्राथमिक जांच में कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने क कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस परिवारजनों व सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है। कांस्टेबल जगबीर सिंह किसी मानसिक अवसाद से तो नहीं गुजर रहे थे, इसकी भी जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे यह साफ हो सके कि जगबीर सिंह की इस कारण से आत्महत्या की है। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण ने मंगलवार को बताया कि रात ढाई बजे की यह घटना है। थाना में सुबह पांच बजे सूचना मिली। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। वह परिवार सहित गुरुग्राम में ही रहता था। दो बच्चों एक लडक़ा व लडक़ी का पिता जगबीर सिंह की लडक़ी विवाहित है, जबकि लडक़ा पढ़ाई कर रहा है।
जगबीर सिंह सेना से सेवानिवृत हुआ था
बता दें कि कांस्टेबल जगबीर सिंह छह साल पूर्व सेना से सेवानिवृत हुआ था। इसके बाद वह हरियाणा पुलिस में एसपीओ भर्ती हुआ। लंबे समय से वह गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर तैनात था। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण के मुताबिक जगबीर सिंह की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *