चाइल्ड एजुकेशन एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा बच्चों को भोजन वितरण

asiakhabar.com | September 23, 2025 | 4:16 pm IST

उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित रामपुर के अंतर्गत आने वाले मई रामपुर गाँव में चाइल्ड एजुकेशन एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा लगभग 50 बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया।
एनजीओ के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज राय ने बताया कि मई रामपुर अति पिछड़ा गांव है। इस गांव के बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए एक पहल करने की जरूरत महसूस हुई और इस जरूरत को एनजीओ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझ कर बखूबी निभा रहा है। शीघ्र ही इसका विस्तार क्षेत्र के अन्य गांवों में भी किया जा रहा है।
यह आयोजन एनजीओ के उत्तर प्रदेश डायरेक्टर बिपिन कुमार राय के मार्गदर्शन किया गया। जिसे सफल बनाने में एनजीओ की रामपुर शाखा के प्रतिनिधि श्री रविन्द्र कुमार , श्री लाल जी, साधना और चांदनी ने विशेष सहयोग किया।
इसके अतिरिक्त एनजीओ विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी व्याख्यान और मार्गदर्शन सत्र का भी आयोजन करती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *