
चाइल्ड एजुकेशन एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन ने मस्ती की पाठशाला में बच्चों के संग नव वर्ष का स्वागत किया।उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के रामपुर कस्बे में स्थित मई रामपुर गांव के लगभग 50 बच्चों ने मस्ती की पाठशाला में पढ़ाई के साथ नव वर्ष मनाया।
इस नए वर्ष में बच्चों ने मेहनत के साथ पढ़ाई करने का संकल्प किया। साथ ही साथ एनजीओ के शिक्षकों ने भी बच्चों से पांच संकल्प कराया। मोबाइल कम देखना, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना, बाहर की चीजें न खाकर घर का बना पौष्टिक भोजन करना, माता पिता और बड़ों का सम्मान करना, रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना। बच्चों ने इसका पालन बड़ी ईमानदारी से करने का वादा भी किया।
इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। मिठाई मिलने की खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।
चाइल्ड एजुकेशन एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज राय ने बताया एनजीओ अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत मिशन का विस्तार शीघ्र ही अन्य गांवों में भी करने जा रहा है।
मस्ती की पाठशाला के सफल आयोजन में रवींद्र कुमार, लाल जी, शिक्षिका साधना ने विशेष सहयोग किया।
