
नई दिल्ली। जैतपुर स्थित भगत सिंह चौक, गुरुद्वारा के समीप सामुदायिक केंद्र में The Indiantoptics Foundation द्वारा Dev Medical Center के सहयोग से नि:शुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रमिक वर्ग सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच, शुगर परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में बलदेव सिंह बौक, लता राठौर, विकास राठौर एवं हिमांशु यादव का विशेष योगदान रहा। संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
