दिल्ली विस्फोट मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई

asiakhabar.com | November 11, 2025 | 5:33 pm IST
View Details

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस विस्फोट को सरकार आतंकवादी कृत्य मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है। विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘विस्फोट मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया है।’’
इससे कुछ घंटे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
शाह ने मंगलवार शाम में एक और सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है।
गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट के मामले की जांच कर रही हैं और वे घटना की गहराई में जाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *