
योगेश कौशिक
पूर्वी दिल्ली।विवेक विहार स्थित भव्य रामलीला सोसाइटी पार्क डीडीए ग्राउंड मैं 20 सितंबर को सेवा संस्था के तत्वाधान में 15 वें श्री श्याम सेवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार, अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग लगा कर वृंदावन बरसाना श्री धाम से ब्रज रास अनुरागी गायिका पूर्णिमा जी पूनम दीदी, जयपुर से आयुष सोमानी, दिल्ली से रवि अग्रवाल, चंचल शर्मा ने मधुर भजनों से बाबा का गुणगान किया। जिनका उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। सेवा संस्था की ओर से सभी अतिथियों का पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद श्रीमती कुसुम तोमर, पूर्व महापौर दिल्ली दिव्या जायसवाल, पार्षद शिवानी पांचाल, पार्षद रीना महेश्वरी, पार्षद रितेश सूजी, पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, विधायक संजय गोयल, पार्षद मुकेश बंसल सहित समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा, श्याम एंडलेस वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारीयों, सदस्यों, सहयोगी सामाजिक संस्थाओं एवं श्याम प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।
