स्थानांतरण पर शिक्षक को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

asiakhabar.com | July 1, 2025 | 12:15 pm IST

मोतिहारी/पताही। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेलाहीराम पूर्वी में कार्यरत शिक्षक अनवरी अहमद एवं गोपाल कुमार का स्थानांतरण होनें पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उनको नये विद्यालय में योगदान के लिए विदा की गई। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने दोनों शिक्षकों को फूल माला,अंग वस्त्र,बुके,डायरी व अन्य सामग्रियों के साथ विदा किया।
दोनों शिक्षकों ने भावुक होते हुए बताया कि विद्यालय परिवार के साथ साथ पोषक क्षेत्र के अभिभावकों से मिले अपार स्नेह और प्यार को भुलाया नही जा सकता।
विद्यालय के छात्रों ने फूलों की बारिश कर उनको विदा किया।
विदाई समारोह में मुख्य रूप से शिक्षक रीना कुमारी, प्रतिभा कुमारी के साथ साथ शिक्षा सेवक मो.तबरेज, विनोद बैठा, मुजीबुर्रहमान एवं विद्यालय की रसोईया के साथ साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *