जीत होगी तेरी दमदार

asiakhabar.com | January 28, 2026 | 4:00 pm IST

मोनिका डागा
सत्य के पथ पर हो अग्रसर,
बढ़े जा तू कर्मों के रथ पर,
अपने सपनों को दे विस्तार,
हौसलों की बुलंद उड़ान भर ।
निराशा को पूर्णतः नकार कर,
आत्मविश्वास का कर संचार,
परिश्रम की तीव्र हुंकार भर,
लक्ष्य विजय श्री साकार कर ।
ईश्वर को कर प्रतिदिन नमस्कार,
रोम-रोम में “आनंद” प्रवाह कर,
साथ लेकर चल अपना परिवार,
खुद में खुशियों का उत्साह भर ।
अपनी प्रतिभा पर कर विचार,
तुझमें बसा अनुपम कलाकार,
कदमों को दे दिशा संग रफ्तार,
तू है सक्षम सुंदर सृजनकार ।
मीठी वाणी प्रेम की रसधार,
गुणवान को पूजता है संसार,
ज्ञान कौशल को बना आधार,
फिर जीत होगी तेरी दमदार ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *