
संजय एम तराणेकर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कैसा प्रदर्शन,
विपक्ष के कार्यकताओं ने ‘टी-शर्ट’ उतार दिए दर्शन।
इन्होंने एआई समिट में क्यों? किया ऐसा ‘नंगा नाच’
देश-विदेश के भी प्रतिनिधि तो कर रहे थे इन्हें वॉच।
ये देश की ‘छवि धूमिल’ करने का हैं शर्मनाक कृत्य,
सत्ता पाने की छटपटाहट का यहीं सबसे बड़ा सत्य।
समिट पर विश्व मीडिया ने की हैं भारत की सराहना,
लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आज़ादी दी ये डरावना।
नीतियों का करिए विरोध-नेतृत्व पर उठाइए सवाल,
वैश्विक प्रतिनिधियों के सामने न करिए कोई बवाल।
देश की जनता सत्ता लोभ में गिरते स्तर से हैं नाराज,
क्या, भविष्य में ऐसे दल चुनाव जीतेंगे आएगा राज।
