अफगानिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी ने की ट्रम्प की टिप्पणी की निंदा

asiakhabar.com | September 20, 2025 | 5:49 pm IST
View Details

काबुल। अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने युद्ध के बाद देश में बगराम एयरबेस पर पुनः कब्जा करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया बयान की आलोचना की और कहा कि हम अफगान अपने देश में विदेशी सैन्य उपस्थिति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। शुक्रवार को अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो और टेलीविजन (आरटीए) ने इसकी जानकारी दी।
सरकारी मीडिया आउटलेट ने विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ राजनयिक जलाली के हवाले से कहा कि अपने पूरे इतिहास में अफगानों ने कभी भी अपनी धरती पर विदेशी सैन्य की उपस्थिति को स्वीकार नहीं किया है। अफगानिस्तान और अमेरिका को द्विपक्षीय सम्मान एवं साझा हितों के मद्देनजर आर्थिक और राजनीतिक संबंधों पर सहयोग करने की जरूरत है।
श्री ट्रम्प ने गुरुवार को लंदन में अगस्त 2021 में अमेरिकी वापसी के दौरान बगराम एयरबेस को छोड़ने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना करते हुये संवाददाताओं से कहा कि “हम इसे वापस लेना चाहते हैं।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को लंदन में संवाददाताओं से कहा, “हम इसे फिर से लेना चाहते हैं।” अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान बगराम एयरबेस को छोड़ने के लिए उन्होंने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना कर रहे हैं।
गौरतबल है कि काबुल से 50 किलोमीटर उत्तर बगराम एयरबेस पर अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन बल 20 साल से यहां काबिज थे। इस एयरबेस ने अमेरिकी सैनिकों के लिये मुख्य सैन्य अड्डे के रूप में अगस्त 2021 तक कार्य किया। अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना के हटने के बाद अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार के पास अब इसका नियंत्रण है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *