अफगानिस्तान में सड़क हादसा: भिड़ी दो मोटरसाइकिल, एक शख्स की मौत और तीन घायल

asiakhabar.com | September 16, 2025 | 5:21 pm IST
View Details

काबुल। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई।
पुलिस ने मंगलवार को सड़क हादसे की जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम काशम जिले में हुई। एक बार फिर पुलिस ने इसे लापरवाही का नतीजा बताया।
पिछले एक महीने में अफगानिस्तान के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ने 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। पुलिस हर बार इसका कारण चालक की लापरवाही को बताती है। एक सच्चाई ये भी है कि अफगानिस्तान में हर साल हजारों की संख्या में लोग अपनी लापरवाही, सड़कों की खराब हालत, जर्जर राजमार्गों पर यातायात संकेतों की कमी, ओवरलोडिंग और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं।
इस जानलेवा दुर्घटना के लिए लापरवाही से गाड़ी चलाने को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया कि यह दुर्घटना 12 सितंबर को दारा-ए-सूफी पयान इलाके में हुई और घायल यात्रियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि यह जानलेवा दुर्घटना प्रांतीय राजधानी कला-ए-नव में मोटर चालकों की लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने बताया कि सभी पांच घायलों को, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है, नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *