इजराइली बलों ने वेस्ट बैंक में स्थित मेरे घर पर हमला किया: ऑस्कर विजेता फलस्तीनी निर्देशक

asiakhabar.com | September 14, 2025 | 5:47 pm IST
View Details

यरूशलम। ऑस्कर पुरस्कार विजेता फलस्तीनी निर्देशक बासिल आद्रा अदरा ने कहा है कि इजराइली सैनिकों ने शनिवार को वैस्ट बैंक में स्थित उनके घर पर हमला किया और उनकी पत्नी का फोन अपने कब्जे में ले लिया।
आदरा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इजराइली सैनिकों ने उनके गांव पर हमला किया, जिसमें उनके भाई घायल हो गए। निर्देशक ने कहा कि गांव में रहने वाले एक परिवार ने उन्हें बताया कि इजराइली बलों ने उनके घर पर भी हमला किया है।
आदरा ने बताया कि सैनिकों ने उनकी पत्नी सुहा से उनका (आदरा का) पता-ठिकाना पूछा और पत्नी का फोन ले लिया। इस दौरान घर पर उनकी नौ माह की बच्ची भी थी।
आदरा ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह अपने परिवार का हाल जानने के लिए घर नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि सैनिकों ने गांव में दाखिल होने वाला रास्ता बंद कर दिया है। निर्देशक ने आशंका जताई कि उन्हें भी हिरासत में लिया जा सकता है।
इजराइल की सेना ने कहा कि फलस्तीनियों की ओर से पथराव किए जाने के कारण दो इजराइली नागरिकों के घायल होने के बाद सैनिक गांव में घुसे थे। सेना ने कहा कि सैनिक अब भी गांव में हैं और इलाके की तलाशी लेने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *