डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंधों के कारण अमेरिका नहीं आ सकेंगे विदेशी छात्र

asiakhabar.com | September 14, 2025 | 5:46 pm IST

न्यूयॉर्क। अफगानिस्तान में लड़कियों के कॉलेज जाने पर तालिबान की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बहारा सागरी नाम की युवती ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया।
बहारा (21) ने कई वर्षों तक प्रतिदिन आठ घंटे तक अंग्रेजी का अभ्यास किया और आखिरकार उसे इलिनॉय के एक निजी लिबरल आर्ट्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करने का प्रस्ताव मिला।
बहारा इस साल अमेरिका पहुंचने की उम्मीद में थीं लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के कारण उनका सपना एक बार फिर पूरा नहीं हो पाया।
बहारा ने कहा, “आपको लगता है कि आखिरकार आप अपने सपने की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि जैसे सब कुछ खत्म हो गया हो।”
ट्रंप प्रशासन ने 19 देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं और इन प्रतिबंधों से हजारों विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कई ऐसे भी हैं जो अमेरिका आने के लिए काफी समय और पैसा लगाने के बाद अब खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
कुछ विदेशी छात्र इस साल कॉलेजों में प्रवेश के प्रस्ताव मिलने के बावजूद नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि वीजा प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जांच-पड़ताल होने के कारण वीजा मिलने में देरी हो रही है।
प्रशासन द्वारा व्यापक आव्रजन कार्रवाई और कुछ विद्यार्थियों का ‘लीगल स्टेट्स’ अचानक समाप्त किये जाने के कारण अन्य छात्र अमेरिका आने को लेकर पुनर्विचार कर रहे हैं।
सात अन्य देशों में छात्र वीजा पर भी कड़े प्रतिबंध लागू हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *