बुल्गारिया में 19 अप्रैल को होंगे मध्यावधि चुनाव: राष्ट्रपति

asiakhabar.com | February 19, 2026 | 5:15 pm IST
View Details

सोफिया। बुल्गारिया की राष्ट्रपति इलियाना इओतोवा ने बुधवार को घोषणा की, कि देश में 19 अप्रैल को मध्यावधि संसदीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मनोनीत कार्यवाहक प्रधानमंत्री आंद्रेई गुरोव ने कार्यवाहक सरकार की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव दिया है, जिसके पर वह एक आधिकारिक आदेश जारी करेंगी। उन्होंने यह बयान तब दिया, जब टेलीविजन पर सीधे प्रसारित एक बैठक के दौरान श्री गुरोव ने उन्हें कार्यवाहक सरकार की सूची सौंपी।
देश के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यवाहक प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर कार्यवाहक मंत्रिमंडल नियुक्त करने और दो महीने के भीतर नए चुनाव कराने के लिए बाध्य है।
श्री गुरोव (50) वर्तमान में बुल्गारियाई नेशनल बैंक के उप गवर्नर के रूप में कार्यरत हैं। वह पहले बुल्गारियाई संसद के सदस्य और बुल्गारिया के अमेरिकी विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर रह चुके हैं, जहां वे कॉर्पोरेट वित्त, जोखिम प्रबंधन और निवेश प्रबंधन के विशेषज्ञ थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *