
सिंगापुर। सिंगापुर में 2023 में एक सड़क दुर्घटना में ‘नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर’ (एनयूएस) के वरिष्ठ प्रोफेसर की मौत के मामले में देश की एक अदालत ने शुक्रवार को एक भारतीय नागरिक को दो साल एक महीने जेल और 2,000 सिंगापुर डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई।
यह मामला सात जुलाई 2023 का है जब मोबाइल फोन देखते हुए लॉरी चला रहे नटराजन मोहनराज (28) ने एनयूएस के प्रोफेसर टैन यॉक लिन की कार को टक्कर मार दी थी। घायल प्रोफेसर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
अदालत के दस्तावेजों से यह भी सामने आया कि घातक दुर्घटना के बाद भी नटराजन ने फिर से वही गलती की। उसका ड्राइविंग लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था, इसके बावजूद उसे 2024 में दो बार वाहन चालते हुए पकड़ा गया।
