
नई दिल्ली मिडिल ईस्ट् संघर्ष के बीच कतर एयरवेज की ओर से भारत के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी से काफी राहत हुई है। बुधवार को संचालित उड़ानों के जरिए बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक अपने देश लौटे।
दूतावास की ओर से बताया गया कि जैसे-जैसे कतर से भारत के अलग-अलग शहरों के लिए ज्यादा उड़ानें उपलब्ध हुई हैं, कंट्रोल रूम में आने वाले फोन कॉल और ईमेल से पूछे जाने वाले सवालों की संख्या में लगातार कमी आई है। फिर भी, दूतावास लोगों के सवालों और चिंताओं को दूर करने के लिए अपने कंट्रोल रूम को हेल्पलाइन और ईमेल के जरिए 24X7 आधार पर चालू रखे हुए है।
उन्होंने दूतावास भारतीय समुदाय से आग्रह करते हुए कहा कि वे कतर के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों और एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन करें। सभी को सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते समय, जिनमें शादियां और शोक सभाएं शामिल हैं, एहतियाती उपायों का पालन करना चाहिए। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसे कार्यक्रम केवल इनडोर हॉल और बंद जगहों पर ही आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा को होने वाले संभावित जोखिमों से बचाया जा सके।
मिडिल ईस्टक तनाव के 19वें दिन बाद भी हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में दूतावास ज्यादा से ज्याटदा लोगों को सुरक्षित देश से बाहर निकालने के प्रयास में लगा हुआ है।
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्से’ पर पोस्टा कर कहा, “इस्माइल खतीब ने पूरे ईरान में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्याएं शामिल थीं। इसके अलावा, उन्होंने दुनिया भर में इजरायलियों और अमेरिकियों के खिलाफ हमले की गतिविधियों का नेतृत्व किया। इसी तरह, उन्होंने महसा अमीनी विरोध प्रदर्शनों (2022–2023) के दौरान भी ईरानी नागरिकों के खिलाफ काम किया था।
