
नई दिल्ली:दीवाली के शुभ अवसर पर चाइल्ड एजुकेशन एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन दीवाली का त्योहार बच्चों के संग के अंतर्गत जौनपुर जिले के रामपुर कस्बे में स्थित मई रामपुर गांव के लगभग 50 बच्चों के संग दिवाली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पटाखे, बिस्किट और चाकलेट उपहार में दिए गए । आज बच्चों ने पढ़ाई के साथ साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया। जिसके तहत बच्चों ने आसपास के जगहों की साफ सफाई की। बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी गई। जिसमें बच्चों को खान पान, रहन सहन, बात व्यवहार में किन किन बातों का ध्यान देना है। यह बताया गया।
दीवाली गिफ्ट मिलने की खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।
चाइल्ड एजुकेशन एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज राय ने बताया कि एनजीओ अभी कई दिनों से मई रामपुर गांव में अपना स्वस्थ भारत शिक्षित भारत मिशन चला रहा है। आगे इसका विस्तार अन्य गांवों में भी करने योजना है ताकि स्वस्थ भारत शिक्षित भारत मिशन ढेर सारे बच्चों तक पहुंच सके।
दीवाली का त्योहार बच्चों के संग कार्यक्रम का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर बिपिन कुमार राय के मार्गदर्शन और रवींद्र कुमार, लाल जी भागीरथी शिक्षिका साधना, प्रियंका, चांदनी के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।
