जब बड़े बुजुर्ग अपने एकाकीपन से निकल बने आनंद-यात्री

asiakhabar.com | November 22, 2025 | 5:16 pm IST

दिल्ली:आईस्का(AISCA)द्वारा राजधानी दिल्ली के वायएमसीए ऑडिटोरियम में “हम आनंद यात्री” नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आयोजित किया गया जिसमें कुल 60 गीतों की सुरमयी प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा समाज में निरंतर पसरते “ इंप्टिनेस सिंड्रोम “के बारे में जनजागृति अभियान के अंतर्गत किया गया था. बुजुर्गों में आपसी मेलजोल बढ़ाना तथा उन्हें समाज के स्नेहपूर्ण धारा में लाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य था.*
ज्ञातव्य है कि ये संस्था सीनियर सिटीजंस में खालीपन की वजहसे होनेवाली बीमारियों से बचाने के लिए emtiness syndrome पर ज़्यादा काम करती है ।इसके अंतर्गत उनके मनोरंजन के साथ प्रबोधन किया जाता है
यह प्रोग्राम सोसायटीज, वृद्धाश्रम , ऑडिटोरियम में किए जाते है. वहाँ पर आपसी सम्पर्क/बातचीत में अगर किसी को खालीपन की शिकायते नोटिस या दिख जाती है तो संस्था उनकी मदद करती है विशेषकर एकल वृद्ध तथा विदेशो में बसनेवाले बच्चो के मातापिता को विशेष सहायता प्रदान करने के लिए यह अग्रणी है।
कार्यक्रम का आयोजन आईस्का AISCA की अध्यक्ष शकीला शेख के नेतृत्व एवं संस्था के निदेशक डॉ. सुभाष ढींगरा द्वारा दिए उचित मार्गदर्शन व प्रेरणा से प्रतिभागी वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ मंच पर शानदार प्रस्तुतियाँ भी दीं।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और समर्थकों का सम्मान समारोह (Felicitation) आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों के उत्साह, कला और सामाजिक योगदान की हौसला अफ़ज़ाही की गई ।
इस कार्यक्रम में दिल्ली की गायिका रेशमा गोदरा, डा० सलमा ख़ान,भास्कर शुक्ला, प्रदीप भारद्वाज, पंकज डैंग के साथ साथ राजेश गुप्ता, मि० प्रिंस, हरमिंदर कौर, मि० ललित का विशेष योगदान रहा ।
सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके जीवन में आनंद भरने का संदेश देता यह समारोह संपन्न हुआ ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *