डीयू के डी.सी.ई.ई. विभाग में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

asiakhabar.com | January 7, 2026 | 4:57 pm IST

नई दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन – डी.सी.ई.ई.) तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डी.सी.ई.ई. के विभागीय परिसर में हुआ। इस अवसर पर डी.सी.ई.ई. के विभागाध्यक्ष प्रो. कुमार आशुतोष ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद की आवश्यकता को पूरी करता है बल्कि यह रक्तदाता के लिए भी स्वास्थ्यकारी होता है।
कार्यक्रम में डी.सी.ई.ई. के विभागाध्यक्ष प्रो. कुमार आशुतोष तथा राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा सक्सेना बतौर संरक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में डी.सी.ई.ई. के वरिष्ठ प्रो. राजेश तथा प्रो. वी.के. दीक्षित शामिल रहे। वहीं राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. सुमित झा एवं डॉ. स्मिता अग्रवाल संयोजक के रूप में शामिल रहे। प्रो. कुमार आशुतोष ने बताया कि यह कार्यक्रम डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह के अविस्मरणीय कार्यकाल के चार वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
रक्तदान शिविर में ‘इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी’ के मेडिकल स्टाफ के सदस्यों के द्वारा पूर्ण किया गया। इनमें डॉ. अनुराग सिंह, अनुराधा वर्मा, भुवन चंद्र, श्रीकांत, शिवेन्द्र, अरुण, शेरसिंह एवं ऋषि शामिल रहे। कार्यक्रम में भारत में ताइपेई आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (रिप्रेजेंटेटिव, ताइपेई इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर) प्रतिनिधि डॉ. मुमिन चेन भी उपस्थित रहे। स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर के रूप में रघुराज प्रताप सिंह, रंजीत कुमार, अंजलि राठौड़, हिमांशु सिंह, खुशी शर्मा, आकाश सिंह, अमन सिंह, मनीष वर्मा और अजय कुमार कुमावत की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों, नॉन-टीचिंग स्टाफ के सदस्यों ने रक्तदान किया। ज्ञात हो कि डी.सी.ई.ई. ने हाल में पर्यटन विषय में स्नातकोत्तर (मास्टर्स इन ट्यूरिज्म) पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *