डॉ श्याम सिंह शशि को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया

asiakhabar.com | February 24, 2026 | 5:18 pm IST

नई दिल्ली: प्रख्यात साहित्यकार एवं समाज विज्ञानी और प्रकाशन विभाग, भारत सरकार के पूर्व महानिदेशक डॉ श्याम सिंह शशि को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया।
प्रथम कार्यक्रम डॉ शशि द्वारा संस्थापित रिसर्च फाउंडेशन में,उनकी स्मृति में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी रोगों से संबंधित वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों ने निर्धन रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा की। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ डॉ शशि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।इस अवसर पर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय सिक्किम के कुलाधिपति डॉ मनोज कुमार वाजपेई,आथर् गिल्ड आफ़ इंडिया के महासचिव डॉ शिवशंकर अवस्थी, नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डॉ हरिसिंह पाल, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल,प्रकाशक डॉ महेंद्र कुमार शर्मा , डॉ रविशंकर, डॉ ममता सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधार्थी श्री राजेन्द्र पाल सहित अनेक बुद्धिजीवियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘ डॉ श्याम सिंह शशि: साहित्य,समाज और शिक्षा ‘ का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। संचालन डॉ अनिल कुमार सिंह ने किया।
दूसरा आयोजन नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी की अध्यक्षता में, सीएसओआई सभागार में आयोजित किया गया। इसमें राज्य सभा के पूर्व महासचिव डॉ योगेंद्र नारायण, पूर्व राजदूत विद्यासागर के सी शर्मा,अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के महासचिव श्री श्याम परांडे, फिल्म सिटी के कुलाधिपति श्री संदीप मारवाह, हिंदी सेवी श्री नारायण कुमार , डॉ शकुंतला कालरा, अमित जैन, पर्यावरण विद श्री योगेश पाल सहित दिल्ली के अनेक बुद्धिजीवी और डॉ शशि के परिजन – धर्मपत्नी श्रीमती लीला देवी, सुपुत्र डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, सुपुत्री डॉ ऋचा सिंह, पुत्रवधू श्रीमती मंजू सिंह, डॉ ममता सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।इस अवसर पर डॉ शशि की सुपौत्री की पुस्तक ‘ नेविगेटिंग दि इनर सेल्फ ‘ और डॉ ऋचा सिंह द्वारा संपादित सभ्यता संस्कृति के डॉ शशि विशेषांक का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *