नेताओं ने पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

asiakhabar.com | November 14, 2025 | 6:00 pm IST

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर नमन किया। पंडित नेहरू की जयंती को देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच को प्रकाशित करती है।
वहीं गांधी ने एक्स पर लिखा कि के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हिंद के जवाहर को उनकी जयंती पर सादर नमन। मोदी ने नेहरू की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खड़गे ने प्रथम प्रधानमंत्री को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में असाधारण योगदान देने वाले देश के जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर विनम्र नमन। उंन्होने कहा कि पंडित नेहरू के विचार, मूल्य और दूर दृष्टि आज भी हमारे लिए निरंतर प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, हिन्द के जवाहर के लोकतांत्रिक, समावेशी, निडर और प्रगतिशील भारत का सपना हर भारतीय जी रहा है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को नमन करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक कहा, “पंडित नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हिंद के जवाहर को जयंती पर सादर नमन।” पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पंडित नेहरू के एक उद्धरण को देते हुए लिखा, “भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय का मतलब इस भूमि पर रहने वाले इन सब लोगों की जय है। माता की असली जय तभी होगी जब देश के किसानों, जवानों, महिलाओं, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों समेत हर एक भारतीय की जय हो। भारत की जनता को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू को सादर नमन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *