प्रोफेसर मनोज कुमार कैन को साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ अम्बेडकर नेशनल अवार्ड – 2025 दिया जाएगा

asiakhabar.com | September 23, 2025 | 4:19 pm IST

नई दिल्ली।संविधान शिल्पी, आधुनिक भारत के निर्माता, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) ने वर्ष – 2025 के डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड की घोषणा की है। डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड के लिए फोरम ने एक ज्यूरी का गठन किया था, इसमें प्रोफेसर के.पी. सिंह, डॉ. के. योगेश, प्रो. जय गोपाल शर्मा, प्रो. हरिओम दहिया, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बलवान सिंह आदि थे। ज्यूरी ने प्रो. बालाराम पाणि के नाम को प्रस्तावित किया। इसके बाद फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो बालाराम पाणि को वर्ष – 2025 का डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड दिए जाने की घोषणा की है। सम्मान स्वरुप उन्हें 11 हजार रुपये , स्मृति चिन्ह , प्रशस्ति पत्र , शॉल व पटका आदि देकर सम्मानित किया जाएगा । इसके अलावा 20 अन्य शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जो निम्न है –प्रो. संजीव तिवारी , प्रो. अरुण चौधरी , प्रो. अजय कुमार भागी ( पूर्व डूटा अध्यक्ष ) प्रो. मनोज कुमार कैन ( साहित्य एवं समाजसेवा ) प्रो. नीलम राठी ( पत्रकारिता ) प्रो. रमा शर्मा ( लेखिका एवं प्राचार्या हंसराज कॉलेज ) श्री अशोक दास ( टीवी पत्रकार ) श्री मनोज वर्मा ( वरिष्ठ पत्रकार संसद टीवी) डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर ( दलित चिंतक ) प्रो. पी.डी. सहारे ( अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक ) श्री सौरभ भटनागर ( प्रसिद्ध समाजसेवी ) श्री धर्मेंद्र डागर ( पत्रकारिता ) श्री राजीव दुबे , श्री अजय कुमार शुक्ला आदि हैं।
फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने बताया है कि प्रो. पाणि को डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड फोरम द्वारा आयोजित 6 दिसम्बर – 2025 को दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रति वर्ष समाज में अत्यंत पिछड़े वर्ग, वंचित समाज के लिए काम करने वाले एवं दलित समुदाय को उनके अधिकार दिलाने के लिए तथा उनको राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के प्रयास करने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दिया जाता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा भारत के बहुजनों के लिए देखें गए सपनों के नक्शे कदम पर चलते हुए समाज में कुछ महत्वपूर्ण व्यक्ति इन प्रयासों में लगे हुए है, जिनमें प्रो बालाराम पाणि एक महत्वपूर्ण नाम है । बता दें कि प्रोफेसर पाणि भास्कराचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ – साथ रसायन विज्ञान के जाने – माने प्रोफेसर हैं जो पिछले तीन दशक से अधिक समय से दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत्त हैं। आपने विज्ञान और समाज विषय पर कई पुस्तकें लिखी हैं जो शोधार्थियों के लिए शोध की दृष्टि से महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं ।
डॉ. सुमन के अनुसार प्रो पाणि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस में लंबे समय तक रसायन विज्ञान के शिक्षक व प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत रहे हैं । दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन ऑफ कॉलेजिज बनने के बाद आपके नेतृत्व में एक दशक से रुकी हुई शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति व पदोन्नति को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रोफेसर पाणि ने कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह की टीम के साथ मिलकर अभी तक विभागों व संबद्ध कॉलेजों में 5000 शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति व 22000 से अधिक पदोन्नति कराई है जो कि विश्वविद्यालय के इतिहास में कभी इतने बड़े पैमाने पर नियुक्ति व पदोन्नति नहीं हुई थी । आपके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के साथ सामाजिक न्याय की अवधारणा को पूरा किया गया इसीलिए फोरम आपको सम्मानित करते हुए अपने को गौरान्वित अनुभव कर रही है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *