
नई दिल्लीः बेल्टन ने मार्केट में फाइव स्टार रेटिंग वाले बाॅस नामक वाॅशिंग मशीन की रेंज लांच की। बेल्टन ने इस नए प्रोड्क्ट में कस्टमर्स को पांच साल की वारंटी के साथ बेहतरीन सुविधा का भरोसा दिया गया है। बाॅस नामक वाॅशिंग मशीन का लांच मिसरोड के ज़िओन बैकेव्ट में किया गया था। इस अवसर पर एमडी सुनील भाटिया, उनके पिता जी विजय भाटिया व बेटी पलक भाटिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुनील भाटिया जी ने यह भी कहा अब नई पीढ़ी काम को संभाल रही है।
कंपनी के एमडी सुनील भाटिया ने बताया कि यह प्रोडक्ट भारत सरकार के पर्यावरण अनुकूल व ऊर्जा बचत मानदंडों के मुताबिक है। बेल्टन कंपनी द्वारा डिजाइन किए गए हर उपकरण में सटीकता, गुणवत्ता व रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 साल से बेल्टन ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जो बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ कस्टमर्स को संतुष्टि देते है व उनकी जिंदगी में खुशिया लाने को काम करते हैं।
लगभग 3 दशकों से भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड में से एक बेल्टन ने आज भारत के पहले बाॅस नामक वाशिंग मशीन के 6 मॉडल को लांच किए है। यह नई रेंज बेजोड मानसिक शांति के साथ आती हैं 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। बेल्टन में नवाचार तकनीक तक सीमित नहीं है बल्कि यह जीवन को बेहतर बनाने व खरीदारों के लिए स्थाई मूल्य बनाने के बारे में है। यह वाॅशिंग मशीन बिजली की लागत में बचत करते हुए सर्वोत्तम प्रदर्शन करते है।
पिछले 40 वर्षो से बेल्टन गुणवता व विष्वसनीयता के मिश्रण वाले उत्पाद पेश करके उपभोक्ताओं के जीवन में खुषियां ला रहा है। इस नवीनतम के साथ, ब्रांड ऐसे उपकरण बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखे हुए है जो न केवल भारतीय परिवारों की बदलती जरुरतों को पूरा करते है। बल्कि उनसे भी बढ़कर है। विश्वास, गुणवत्ता व स्थायित्व पर आधारित विरासत के साथ बेल्टन अपनी नवीनतम नवाचार के साथ घरेलू उपकरण जैसे गीजर व कूलर के क्षेत्र में अपने नेतृत्व की पुष्टि करता है। भारत भर के घरों में खुशी, आराम व दक्षता लाने की ब्रांड की यात्रा में एक और मील का पत्थर है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की कई कूलर की विभिन्न श्रृंखला स्टाइल व कार्यक्षमता का संगम है। सुनील भाटिया ने कहा कि इंडस्ट्रियल कूलर के नई रेंज भी हमारे पास है। जो ग्राहकों के अनुरूप होगी
