रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक में किसानों के हितों पर मंथन

asiakhabar.com | September 9, 2025 | 5:50 pm IST

राजेश शर्मा
नई दिल्ली: भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की स्थायी संसदीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ने की, जिसमें विभिन्न सांसदगण एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों के हितों की रक्षा, उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा उद्योग जगत में नीतिगत सुधारों की दिशा में सार्थक संवाद हुआ।
समिति के सदस्यों का मानना है कि इस बैठक से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और उद्योग जगत को भी मजबूती प्राप्त होगी। किसानों को समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नई नीतियों के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक को कृषि एवं उद्योग क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *