
योगेश कौशिक
पूर्वी दिल्ली।दिलशाद गार्डन स्थित जी.टी.बी एनक्लेव जनता फ्लैट समुदाय भवन में 2 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नंद नगरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ब्लड बैंक की कुशल टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी रक्तदानियों का बजरंग दल की ओर से पटका पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें इस नेक कार्य में सहयोग करने पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक गगन अरोरा ने बताया भविष्य में भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नंद नगरी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में भी इस प्रकार के समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के अस्पतालों में रक्त की कमी ना हो पाए। इस मौके पर मुख्य रूप से नेहाल गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद से जितेंद्र सैनी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सहसंयोजक अर्जुन अरोरा, दीपक चौहान एवं नंद नगरी बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
