
राजेश शर्मा
टोहाना ।विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम, दमकोरा में आज सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्री सतीश पूनिया जी मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” विज़न को साकार करना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में लोकसभा सिरसा से अनेक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण मौजूद रहे। खिलाड़ियों, अभिभावकों और नागरिकों की सहभागिता व ऊर्जा ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।
इसी क्रम में, ब्लॉक टोहाना के गाँव डांगरा के खेल मैदान में शहीदी दिवस के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए आयोजित उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और खिलाड़ी शामिल हुए।
खिलाड़ियों का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण था कि ग्रामीण आंचल की प्रतिभाएँ किसी से कम नहीं हैं। सांसद खेल महोत्सव अब केवल खेल प्रतियोगिता भर नहीं रहा, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने वाला एक विराट जनआंदोलन बन चुका
