केरल का हाउसबोट, जहां कपल्स को मिलता है असली रोमांस

asiakhabar.com | February 24, 2026 | 5:30 pm IST

अगर आप अपने पार्टनर के साथ शांति, रोमांस और नेचर की गोद में कुछ खास पल बिताना चाहते हैं, तो केरल का हाउसबोट स्टे आपके लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन है। केरल को ईश्वर का देश के नाम से जाना जाता है। यहां की हरियाली, बैकवॉटर्स और हाउसबोट का अनुभव किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता। अगर आप अपने रिश्ते में नई ताजगी, रोमांस और सुकून चाहते हैं, तो केरल का हाउसबोट स्टे एक परफेक्ट विकल्प है। यह सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव है जो जिंदगी भर साथ रहेगा।
हाउसबोट स्टे क्या होता है?
हाउसबोट एक लक्ज़री नाव होती है जो केरल के बैकवॉटर्स (झील और नहरों) में तैरती है। इसमें होटल जैसी सभी सुविधाएं होती हैं, बेडरूम, बाथरूम, डाइनिंग एरिया और कभी-कभी प्राइवेट बालकनी भी। सबसे लोकप्रिय हाउसबोट स्टे अलेप्पी और कुमारकोम में मिलता है।
क्यों केरल का हाउसबोट है कपल्स के लिए बेस्ट?
प्राइवेट और शांत माहौल
हाउसबोट में आपको भीड़-भाड़ से दूर पूरी प्राइवेसी मिलती है। सिर्फ आप, आपका पार्टनर और चारों ओर फैला पानी और हरियाली।
नेचर के बीच रोमांटिक अनुभव
सुबह की ठंडी हवा, शाम का सुनहरा सनसेट और रात को पानी पर चांदनी, यह सब मिलकर इसे एक परफेक्ट रोमांटिक गेटवे बना देता है।
स्वादिष्ट केरल फूड
हाउसबोट पर ताज़ा बना हुआ केरल का ट्रेडिशनल खाना परोसा जाता है। जैसे,
करेला फिश करी
अप्पम और स्टू
नारियल से बनी सब्ज़ियां
कैंडल लाइट डिनर का ऑप्शन भी कई हाउसबोट्स में मिलता है।
लग्ज़री सुविधाएं
एसी बेडरूम
अटैच बाथरूम
प्राइवेट डेक
24×7 स्टाफ सर्विस
कुछ प्रीमियम हाउसबोट्स में जकूज़ी और हनीमून डेकोरेशन भी मिलता है।
यादगार फोटो और वीडियो
केरल का हाउसबोट स्टे इंस्टाग्राम और कपल फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग जैसा है। हर मोड़ पर एक परफेक्ट फोटो स्पॉट है।
हाउसबोट स्टे का बेस्ट टाइम
अक्टूबर से मार्च- सबसे अच्छा मौसम
मानसून (जून–सितंबर) – हरियाली ज्यादा, रेट कम, रोमांटिक माहौल
हाउसबोट स्टे की कीमत
नॉर्मल हाउसबोट: 8,000 रुपये से 12,000 रुपये / रात
लग्ज़री कपल हाउसबोट: 15,000 रुपये से 30,000 रुपये / रात
हालांकि कीमत सीज़न और सुविधाओं पर निर्भर करती है।
जरूरी टिप्स
पहले से बुकिंग करें
कपल्स के लिए “प्राइवेट हाइसबोट” चुनें
सनसेट टाइम डेक पर जरूर बिताएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *