शिशु के लिये अच्छा मसाज तेल

asiakhabar.com | March 8, 2024 | 5:40 pm IST
View Details

शिशु की मालिश बहुत जरुरी होती है तभी तो नई मां हर दिन अपने बच्चे को नहलाने से पहले उसे दिन में तेल से मालिश करती है। शिशु को नहलाने से पहले मालिश करनी जरुरी है क्योंकि इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह प्रथा पुराने सालों से चली आ रही है। अगर तेल अच्छा हो तो बच्चे का स्वास्थ्य सदा के लिये बना रहता है। कई बार नई माएं इस बात पर कन्फ्यूज हो जाती हैं की बच्चे को कौन सा तेल लगाया जाए जो उसके शरीर में मजबूती ला सके। आज हम आपको ऐसा तेल बताएंगे जिसे आप अपने शिशु की मालिश के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इन तेलों को अगर बच्चा गलती से भी चाट ले तो भी उसके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। तो आइये जानते हैं बेबी ऑयल मसाज के बारे में…
वेजिटेबल ऑयल:- यह तेल आराम से पच जाता है तो अगर आपके बच्चे से मालिश करनवाने के बाद अपना अंगूठा चाटने की कोशिश की तो यह तेल उसको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। यह तेल आसानी से बच्चे के शरीर में मिल भी जाता है।
नारियल तेल:- इस तेल से बच्चे और बडों दोनो की मालिश संभव है। अगर इसका गरम तेल शरीर पर मालिश करें तो यह तेल त्वचा, बाल और हड्डियों के लिये अच्छा हेाता है। गर्मियों के दिनों में कुछ महिलाएं बच्चों की मालिश करती हैं।
सरसों का तेल:- यह तेल शरीर को गर्म, हड्डियों में मजबूती और सर्दी जुखाम से राहत दिलाता है। इस तेल को लगाने से बच्चे की बढत होती है और शरीर से अनचाहे बाल भी साफ होते हैं।
जैतून तेल:- यह तेल बाल बढाने के लिये अच्छा है। अगर बच्चे के सिर पर कम बाल हैं तो इस तेल से उसके सिर की मालिश करें और आधे घंटे बाद नहला दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *