उत्तराखंडी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन की टीम पहुंची पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में

asiakhabar.com | April 2, 2024 | 4:21 pm IST

ऋषिकेश: ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में पूर्णानंद घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में निर्देशक और लेखक फिल्म का निर्देशन ब्रिज रावत व राजेंद्र नेगी, राजेश मालगुडी, शिवानी भंडारी, अनुज कंडारी, टीना नेगी, पदम् गुसाईं, रोशन उपाध्याय, प्रकाश बिष्ट, फिल्म का निर्देशन ब्रिज रावत व राजेंद्र नेगी और देवभूमि मां गंगा स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रीना उनियाल जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में फिल्म कलरव की टीम के साथ पंहुचे।
उत्तराखंडी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन ऋषिकेश के रामा प्लेस रिलीज हुई और आजकल वह तीर्थ नगरी ऋषिकेश में ऋषिकेश के रामा प्लेस पर धूम मचा रही है इसके निर्माता विक्रम नेगी पहाड़ी ने बताया कि फिल्म का निर्माण युवा पीढ़ी को शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन संघर्ष से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया है। कहा कि युवाओं को ऐतिहासिक नायकों के इतिहास से परिचत होना चाहिए।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी उन्होंने बताया कि श्रीदेव सुमन द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। और कहा कि श्रीदेव सुमन केवल एक जननायक ही नहीं थे, बल्कि उनके भीतर एक अटल देशभक्ति थी। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजीवी, रचनाकार, पत्रकार एवं दूरदृष्टि की सोच रखने वाले महापुरुष थे। उन्होंने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए।
निर्माता विक्रम नेगी पहाड़ी ने कहा कि जब मुझे पता लगा की पहली बार उत्तराखंड की महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं तो हम सब उनके साथ आरती करना चाहते थे।
प्रस्थान करते हुये फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन की टीम ने कहा कि ने कहा कि 45 मिनट की पूर्णानंद घाट पर महिलाओं द्वारा गंगा आरती का बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। आरती के दौरान, आप निश्चित रूप से अपने आप को एक और नई दुनिया में पाएंगे, जो सभी चिंताओं से मुक्त मिलती है नई उर्जा और उत्साह का संचार होता है।
रीना उनियाल जी नें कहा कि अपने पहाड़ की संस्कृति बोली भाषा और अपने पहाडी क्रांतिकारी भाईयो की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए और हमारे आने वाले पीढ़ी को उसके बारे में जानकारी जरूर देनी चाहिए और यह फिल्म उसी पर आधारित है श्री देव सुमन जी ने हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया हैl
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी, देवभूमि मॉ गंगा स्वयं सेवी चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष रीना उनियाल कोषाध्यक्ष- योगेश उनियाल, मुख्य रूप से गंगा आरती में ट्रस्ट की सदस्य डॉक्टर ज्योति शर्मा, पुष्पा शर्मा, प्रमिला, गायत्री देवी आदि ने गंगा आरती की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *