दुबई के शानदार रेस्टोरेंट्स

asiakhabar.com | April 7, 2022 | 5:13 pm IST

दुबई में अगर किसी अच्छे रेस्टोरेंट की तलाश की जाये तो हजारों मिल जायेंगे। दुबई की यही बात तो सबसे
अनोखी और शानदार है यहां पर आपको हर देश और संस्कृति के रेस्टोरेंट्स आपकी सेवा के लिए तैयार मिलेंगे।
हरा भरा गार्डन, विशाल मॉल और मस्ती भरे नाईट क्लब को समेटे ये रेस्टोरेंट्स हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को
खास होने का एहसास करते हैं।
जो दूसरी बात इन दुबई के इन रेस्टोरेंट्स को कुछ हट कर बनाती है वो है यहां की कभी न खत्म होने वाली
कुसिन की वेरायटीज। यहां आपको मुग़लाई खाने की बेपनाह किस्मे तो मिलेंगी ही साथ ही भारतीय भोजन का भी
पूरा स्वाद मिलेगा। कॉन्टिनेंटल डिशेस का जायका तो ऐसा होगा जो आपको ताउम्र याद रहने वाला होगा। दुबई की
इतनी लोकप्रियता है की टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए दुसरे मनोरंजन और दिल बहलाने वाली चीजों के साथ दुबई
में पर्यटन को आकर्षित करने के लिए खानों की वैरायटी और स्वाद का भी उतना ही ध्यान रखा गया है।
दुबई के टॉप के रेस्टोरेंट आपके टेस्ट का पूरा ख्याल रखते हुए आपको नयी नयी डिशेस को अनुभव करने का भी
मौका देंगे। रेस्टोरेंट को खास ऐसी जादुई प्राकृतिक सुन्दरता के बीच बनाया गया ही कि खाने के साथ ही आसपास
की खूबसूरती को भी करीब से महसूस किया जा सके। और रेस्टोरेंट्स के अन्दर का आर्किटेक्चर और डिजाइन देख
आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
सेंचुरी विलेज:- सेंचुरी विलेज दुबई के पारंपरिक रेस्टोरेंट्स में से एक है। यहां अद्भुत फव्वारों के बीच स्वादिष्ट
खाना परोसा जाता है। इस रेस्टोरेंट में जापानी सुशी, पुर्तगाली और इटालियन कुसिन के साथ ही अरबी खाने का भी
पूरा मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां कॉफी शॉप भी है। यहां की खास बात है यहां की आउटडोर
सीटिंग के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का मजा।
आयरिश विलेज:- आयरिश विलेज का फ्रेंडली वातावरण और वाइब्रेंट लुक ही है जो इसे दुबई में इतना लोकप्रिय
बनता है। यहां आकर आपको एक घर जैसे अपनेपन का एहसास होगा। यहां के वुडेन पब में खाने को एन्जॉय करें
या टेरेस पर बैठ खूबसूरत गार्डन और झिलमिल झील का मजा लें, चॉइस इज योर्स। जब तक एक गर्मजोशी और
मुस्कान के साथ खाना आपकी टेबल पर आता है आप आयरिश म्यूजिक का आनंद ले पाएंगे। वाह! दुबई के
आयरलैंड का मजा लेने का भला इससे बेहतर तरीका क्या होगा?
आशियाना:- दुबई के इस रेस्टोरेंट में आप बेस्ट नार्थ इंडियन डिशेस खा सकते हैं। यहां के स्टाफ से लेकर अन्दर
का वातावरण पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रंगा नजर आता है। शाम को आप यहां क्लासिक म्यूजिक का लुत्फ

ले पाएंगे जिसमे भारतीयता को झलक होगी। आशियन रेस्टोरेंट भारतीय शाकाहारियों के लिए एक प्रसिद्ध और
अच्छा आप्शन है।
अल कसर:- अल कसर, दुबई का बीच रिसोर्ट है जिसके लैबनीज और मध्य पूर्वी देशों के कुसिन आपके टेस्ट बड्स
को असीमित समय तक टेम्प्टेड रखेंगे। हरा भरा गार्डन और स्विमिंग पूल यहां के दृश्य और एम्बिएंस को और भी
खूबसूरत बनाता है।
द ब्लू एलीफैंट:- इस रेस्टोरेंट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह दुबई के टॉप रेस्टोरेंट्स में से है जहां अल्ट्रा
डिलीशियस थाई फूड का मजा फव्वारों और खूबसूरत गार्डन के बीच लिया जा सकता है। स्पाइसी थाई फूड से लेकर
रिच हर्ब सूप तक सब अद्भुत स्वाद से भरे हुए होंगे।
अल मुन्तहा:- दुबई के अल मुन्तहा रेस्टोरेंट के बारे में शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा। बुर्ज अल
अरब का यह रेस्टोरेंट अपनी सीनिक ब्यूटी और असाधारण लोकेशन के लिए मशहूर है। स्टार्टर से लेकर शेफ के
खास कुसिन तक यह जायकेदार खाने का दौर आपको कुछ समय के लिए और कुछ भी याद नहीं रहने देगा सिवाय
अपने स्वाद के।
दुबई में भारतीय रेस्टोरेंट्स की तो जैसे खान है इनमे से कुछ खास हैं- 25 डिग्री नार्थ, 800 थाली, आमची मुंबई,
आंगन और अप्पा कढ़ाई। नार्थ इंडियन से लेकर साउथ इंडियन तक हर तरह की वैरायटी का खाना यहां मिल
जायेगा। इन रेस्टोरेंट्स के बारे में जान कर मुंह में पानी आ रहा हो तो जल्दी से बैग पैक करें और चल पड़ें अपने
टेस्ट बड्स को पेम्पर, दुबई की ओर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *